जबलपुर में खौफ का तांडव: घमापुर में टोरिया पहाड़ी पर छात्रों को अर्धनग्न कर बेल्ट और चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल
Horror in Jabalpur: Video of students being stripped half-naked and beaten with belts and slippers on Toria Hill in Ghampaur goes viral

जबलपुर में खौफ का तांडव: घमापुर में टोरिया पहाड़ी पर छात्रों को अर्धनग्न कर बेल्ट और चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कानून और इंसानियत को ठेंगा दिखाने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली टोरिया पहाड़ी पर कुछ दबंग छात्रों ने साथी छात्रों पर जमकर कहर बरपाया। किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने उस वक्त खौफनाक रूप ले लिया जब आरोपियों ने दोनों पीड़ितों को तालिबानी सजा देते हुए सरेआम अर्धनग्न कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ छात्र कानून की परवाह किए बिना बेल्ट और चप्पलों से अपने ही साथियों को बेरहमी से पीट रहे हैं, जबकि पीड़ित जान बख्शने की गुहार लगाते हुए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं।
इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी घमापुर प्रवीण कुमार ने बताया वीडियो के आधार पर अब घमापुर थाना पुलिस हरकत में आ गई है और उन दरिंदे छात्रों की पहचान करने में जुट गई है जो इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। बहरहाल, शहर के युवाओं में लगातार बढ़ रही इस तरह की हिंसक प्रवृत्ति और कानून के खौफ की कमी ने अभिभावकों की चिंता को और बढ़ा दिया है, जिससे इस बात पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर मासूमों के मन में इस कदर क्रूरता की हदें पार करने का दुस्साहस कहां से आ रहा है।



