Jabalpur news:बापू नगर में कच्ची शराब के अड्डे पर रांझी पुलिस की दबिश
11 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, जमीन में गड़ा 2500 लीटर लहान किया नष्ट

Jabalpur news
जबलपुर। कच्ची शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध रांझी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बापू नगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 11 लीटर कच्ची देसी महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,100 है। वहीं आरोपियों के घर के पीछे जमीन में गाड़कर पांच टंकियों में रखा करीब 2500 लीटर महुआ गुड़ लहान मौके पर ही नष्ट कराया गया।
यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीश साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी एवं रांझी पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों के नाम—
1. राहुल बाबू सोनकर, पिता स्व. गंगाराम सोनकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी बापू नगर, रांझी।
2. प्रेम शंकर सोनकर, पिता संजू सोनकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी बापू नगर, रांझी।
थाना प्रभारी उमेश कालोनी ने बताया
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बापू नगर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा कच्ची महुआ शराब तैयार कर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। सूचना पर टीम ने चिन्हित स्थानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कच्ची शराब बरामद हुई। साथ ही घर के पीछे जमीन में छिपाकर रखी गई पांच टंकियों में भारी मात्रा में तैयार किया जा रहा महुआ गुड़ लहान मिला।
पुलिस ने करीब 2500 लीटर लहान को मौके पर नष्ट कर अवैध शराब निर्माण की पूरी प्रक्रिया को ध्वस्त किया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
रांझी पुलिस द्वारा कच्ची शराब के अवैध निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


