Azamgarh News:फरार अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

फरार अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा

मकान पड़ोसी को बेचकर मुंबई चले जाने की मिली जानकारी, पुलिस ने मुनादी कर चस्पा किया उद्घोषणा पत्र

आजमगढ़ जनपद में न्यायालय के आदेश पर देवगांव पुलिस ने फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपना दो कमरों का मकान पड़ोसी को बेचकर मुंबई चले गए हैं।

पुलिस के मुताबिक ग्राम न्यायालय में दायर मुकदमा संख्या 976/2024, धारा 156(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त जितेन्द्र, विरेन्द्र पुत्रगण श्यामलाल एवं सुगन्ता पुत्री श्यामलाल, निवासी कल्याणपुर मानिकपुर, थाना देवगांव के विरुद्ध न्यायालय द्वारा NBW एवं धारा 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की हेतु उद्घोषणा जारी की गई थी।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को देवगांव पुलिस टीम गांव पहुंची। स्थानीय गवाहों से पूछताछ में जानकारी मिली कि अभियुक्त अपना दो कमरों का मकान पड़ोसी को बेचकर मुंबई चले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में उद्घोषणा पत्र बिजली के पोल पर चस्पा किया। साथ ही गांव में मुनादी कराकर न्यायालय की उद्घोषणा पढ़कर सुनाई गई और लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल आर्यन, कांस्टेबल शशांक एवं महिला आरक्षी सुनीता शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button