Azamgarh News:SKP इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय
आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
साइबर अपराध से बचाव को छात्रों को किया जागरूक
SKP इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय
आजमगढ़। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में SKP इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सागर कुमार रेंगू एवं सह-निरीक्षक नीरज कुमार ने छात्रों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या निजी जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान एप डाउनलोड करने से भी बचने की सलाह दी गई।
पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाल योगेन्द्र मिश्रा एवं उपनिरीक्षक सागर कुमार रेंगू के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही आमजन को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस टीम ने अपील की कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें और समय रहते शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को रोकने और आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई की जा सके।



