आजमगढ़:खेत में झूल रहा हाईटेंशन तार, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विद्युत विभाग,जान जोखिम में डालकर खेती करने को मजबूर किसान, हादसे की आशंका

Azamgarh: High-tension wire dangles in the fields, despite complaints, the electricity department remains unresponsive, farmers forced to risk their lives to farm, fearing accidents.

पवई/आजमगढ़। बलईपुर फीडर क्षेत्र के लग्गूपुर गांव में खेतों के ऊपर झूल रहा हाईटेंशन विद्युत तार किसानों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। तार जमीन से बेहद नीचे होने के कारण किसानों को अपने खेतों में खेती-किसानी का काम जान जोखिम में डालकर करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक खेतों में बुआई, निराई-गुड़ाई, खाद डालने और पानी लगाने के दौरान किसान बेहद सावधानी बरतते हैं। हाईटेंशन तार की ऊंचाई कम होने के कारण किसानों में हर समय करंट की चपेट में आने का भय बना रहता है। कई किसान खेत में काम करते समय जमीन पर बैठकर सावधानीपूर्वक कृषि कार्य करने को मजबूर हैं।किसानों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय स्तर पर लापरवाही के चलते किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है।किसानों ने बताया कि यदि खेत में एक विद्युत पोल लगाकर हाईटेंशन तार को पर्याप्त ऊंचाई पर कर दिया जाए तो संभावित दुर्घटना को टाला जा सकता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर हाईटेंशन तार को सुरक्षित ऊंचाई पर कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते तार को दुरुस्त नहीं कराया गया और कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की होगी।अब देखना यह है कि विद्युत विभाग किसी अनहोनी का इंतजार करता है या फिर किसानों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button