जौनपुर:दो पक्षों में जमकर मारपीट के दौरान लोहे की सरिया से युवक की पीट-पीट कर हत्या

दो पक्षों में जमकर मारपीट के दौरान लोहे की सरिया से हमला, घटना से इलाके में मचा हड़कंप; परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसी दौरान लोहे की सरिया से किए गए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और प्रकरण की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button