Mau news:मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे घोसी, वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय को दी श्रद्धांजलि

Mau News: Minister Dara Singh Chauhan reached Ghosi, paid tribute to senior advocate Kalika Dutt Pandey.

Mau News:घोसी।मऊ। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता स्व कालिका दत्त पाण्डेय के निधन पर उनके आवास पर पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय पाण्डेय के पुत्र विजया दत्त पाण्डेय से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हिम्मत रखने की बात कही।कारागार मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय का निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके व्यक्तित्व, सरल व्यवहार और सामाजिक संबंधों को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस दौरान प्रतिनिधि मंत्री शिव प्रकाश उपाध्याय, ब्रह्मदेव उपाध्याय, उमाशंकर उपाध्याय, अतुल शर्मा एवं विमल कृष्ण राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय कालिका दत्त पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button