बुरहानपुर:गुड अस्पताल को दोबारा अनुमति देने पर उठे सवाल

Burhanpur: Questions raised over granting permission to Good Hospital again

बुरहानपुर से रूपेश वर्मा की खास रिपोर्ट

बुरहानपुर। अमरावती रोड स्थित गुड अस्पताल को दोबारा 35 बेड के संचालन की अनुमति दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल को पहले सुरक्षा नियमों और अन्य अनियमितताओं के कारण सील किया गया था, लेकिन जरूरी सुधारों के बिना ही दोबारा अनुमति दे दी गई।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अस्पताल के पास अमोनिया गैस वाली आइस फैक्ट्री है और फायर सेफ्टी, इमरजेंसी एग्जिट व पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल हैं।अस्पताल पर आयुष्मान योजना में फर्जी बिलिंग और अधिक मरीज दिखाने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ठाकुर प्रियांक सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो नागरिक और सामाजिक संगठन सड़क से लेकर न्यायालय तक आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button