Azamgarh news:स्वर्गीय श्रीमती मालती राय की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, सैकड़ों ने दी अश्रुपूर्ण विदाई

Azamgarh news: Tribute meeting on the thirteenth day of the death of late Mrs. Malti Rai, hundreds bid tearful farewell

ठेकमा, आजमगढ़:तहसील क्षेत्र के सरायमोहन गांव निवासी स्वर्गीय श्रीमती मालती राय पत्नी स्वर्गीय अवध नारायण राय का 8 सितंबर 2026 को निधन हो गया था। उनका त्रयोदश/तेरहवीं कार्यक्रम आज रविवार को उनके पैतृक आवास सरायमोहन में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

सुबह से ही हवन पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ब्राह्मण भोज के पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय मालती राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती मालती राय एक सरल, मिलनसार और धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से परिवार ही नहीं पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।तेरहवीं कार्यक्रम में पुत्रगण सुभाष राय, राम अचल राय, सुरेंद्र राय, रवींद्र राय, संजय राय ने आए हुए सभी आगंतुकों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सपा विधायक बेचई सरोज मौजूद रहे। इसके अलावा विजय कुमार राय, बृजेश राय, प्रशांत राय, सोनू राय, शरद राय, अरुण राय बबलू, आनंद राय, राजेंद्र राय, अनिरुद्ध राय, कृष्णमोहन राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग और ग्रामीण मौजूद रहे।परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय मालती राय अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button