Mau news:सहकारी गन्ना विकास समितिघोसी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

Mau News: General meeting of Cooperative Sugarcane Development Committee Ghosi concluded.

ब्यूरो प्रमुख मऊ अशोक श्रीवास्तव।

Mau News:घोसी।मऊ। सहकारी गन्ना विकास समिति लि. घोसी-मऊ की सामान्य निकाय की वार्षिक साधारण सभा की बैठक सोमवार को सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के पास सम्पन्न हुई। वार्षिक साधारण सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह द्वारा किया गया। सभा में आमंत्रित अतिथि के रूप में किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के पूर्व उपसभापति रामाश्रयराय राय समेत गन्ना समिति घोसी के सभी संचालक मंडल के सदस्य तथा समस्त डेलीगेटों के साथ ही चीनी मिल व गन्ना विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति रामाश्रय राय ने कहा कि जनपद मऊ की एक मात्र उद्योग चीनी मिल घोसी को बचाने के लिए चीनी मिल का सहयोग करते हुए गन्ना किसान चीनी मिल को चीनी परता का ध्यान रखते हुए पेड़ी गन्ना के समय पेड़ी गन्ना और पौधा गन्ना के समय पौधे का ही आपूर्ति करें।ताकि चीनी मिल की चीनी परता में सुधार हो। ताकि चीन मिल का घाटा कम हो सके।

समिति के डायरेक्टर विद्युत प्रकाश यादव द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष चीनी मिल के गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों के समक्ष वादा तो करते हैं परंतु मिल चालू होने के दौरान गन्ना किसानो के सामने समस्या बढ़ती रहती है। किसानों की समस्याओं के लिए कोई खास पहल होती नजर नहीं आ रही है।

समित के डायरेक्टर श्रीमती संगीता द्विवेदी ने कहा कि चीनी मिल घोसी का प्रबंधन यह सुनिश्चित कर ले कि चीनी मिल में पूर्ण रूप से मरम्मत कार्य हो गया है कि नहीं। ताकि सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न झेलना पड़े । अगर सीजन में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी चीनी मिल के प्रबंधन पर तय की जाएगी।

अंत में समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह द्वारा आए हुए सभी अतिथियों व किसानों का आभार प्रकट करते हुए सभा का समापन कराया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार राय ने किया।

कार्यक्रम में चीनी मिल के मुख्य गाना अधिकारी अजय कुमार यादव, सचिव हीरालाल राम, विद्युत प्रकाश यादव, संगीता द्विवेदी, राजेश यादव, विश्वबंधु राय, विपिन राय, उदय प्रताप सिंह, रामप्यारे प्रजापति, त्रिभुवन प्रसाद, अर्पित सिंह,चारी देवी, मनोज यादव, संतोष यादव, अजीत कुमार, सुबेदार राम, गोपाल यादव, विजय बहादुर, विजय शंकर, सतीश, राम मोहन यादव, परमारथ यादव, हरि नारायण सिंह, केशव सिंह, वेद प्रकाश, मन्ना यादव, रघुपति सिंह ,राजेश कुमार गुप्ता, परमात्मा सिंह ,नवनीत सिंह ,शिवसागर आज समेत सैकड़ो किसने की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button