आजमगढ़:जर्जर विद्यालय भवन गिराने पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी पर हमला, सिर में गंभीर चोट

Azamgarh: Gram panchayat officer who came to demolish the dilapidated school building was attacked, seriously injured in the head

नरसिंह पवई, आजमगढ़। विकास खंड कार्यालय से अनुमति लेकर शेरजहांपुर ग्राम पंचायत स्थित एक जर्जर विद्यालय भवन को गिराने पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी पर एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी।ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार यादव के अनुसार, वह ग्राम प्रधान के साथ विद्यालय परिसर पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति उन्हें देखकर अपने घर चला गया। अधिकारी का कहना है कि कुछ देर बाद वह व्यक्ति वापस आया और अचानक उन पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान उनके हाथ में भी चोट लगी, जबकि सिर पर गंभीर चोट आई।शिकायत के अनुसार, मौके पर मौजूद मजदूरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि हमलावर ग्राम पंचायत अधिकारी की डायरी और कार्यालय संबंधी अभिलेख लेकर मौके से फरार हो गया। ग्राम प्रधान द्वारा कथित आरोपी की पहचान संदीप पुत्र रामअवध, निवासी शेरजहांपुर के रूप में बताई गई है।घटना के बाद अन्य ग्रामवासियों ने पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने थाना पवई में प्रार्थना पत्र देकर मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि हमलावर का इरादा जान से मारने का था।पुलिस की ओर से मामले में जांच और कार्रवाई की स्थिति की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button