Jabalpur news:अभिषेक पाठक पर FIR को लेकर कांग्रेस का विरोध

Jabalpur Madhya pradesh news:संजय यादव ने निष्पक्ष जांच की मांग, ASP आयुष जाखड़ को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाठक के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पूर्व कांग्रेस विधायक संजय यादव ने आरोप लगाया कि सामान्य लोगों के मामलों में पुलिस कार्रवाई में कई दिन लग जाते हैं, लेकिन इस मामले में बिना उचित जांच के तत्काल एफआईआर दर्ज कर दी गई, जो उचित नहीं है। संजय यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने एएसपी आयुष जाखड़ को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच किसी अन्य क्षेत्र के सीएसपी से कराने की मांग की। नेताओं ने गढ़ा थाना क्षेत्र में कथित अवैध शराब बिक्री का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि इससे आम जनता और महिलाओं को परेशानी हो रही है। वहीं एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि कांग्रेस की ओर से निष्पक्ष जांच का ज्ञापन मिला है और मामले की व्यक्तिगत निगरानी करते हुए पूरी निष्पक्षता से जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई होगी। वायरल ऑडियो के संबंध में पुलिस ने कहा कि उसके फर्जी होने की संभावना है और जांच में ऐसा पाया गया तो उसे भी रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button