Jabalpur news:बरगी बांध के पांच गेट शाम 6 बजे खोले जाएंगे, नर्मदा घाटों पर अलर्ट

Jabalpur News: Five gates of Bargi Dam will be opened at 6 pm, alert on Narmada Ghats

जबलपुर। महाकौशल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बरगी बांध में भी लगातार पानी की आवक दर्ज की जा रही है। जलस्तर 422 मीटर तक पहुंचने के बाद बांध प्रबंधन ने एक बार फिर बांध के गेट खोलने का निर्णय लिया है।जानकारी के अनुसार, शाम 6 बजे बरगी बांध के पांच गेट खोले जाएंगे। इन पांचों गेटों को एक-एक मीटर की ऊंचाई तक खोला जाएगा। गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्रों में जलस्तर करीब 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना है।बांध से पानी छोड़े जाने को देखते हुए प्रशासन ने नर्मदा नदी के सभी प्रमुख घाटों पर अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदी और घाटों के आसपास सावधानी बरतने तथा जलस्तर बढ़ने वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है।लगातार बारिश और बांध में बढ़ती पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन एवं संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button