जबलपुर:मौसम खुलते ही दिखा बरगी बांध का मनोरम नजारा

Jabalpur: The picturesque view of Bargi Dam was seen as soon as the weather cleared.

जबलपुर बिग ब्रेकिंग,

जबलपुर। मौसम खुलते ही बरगी बांध का मनोरम दृश्य देखने को मिला। बांध में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर के कारण 21 गेटों में से 13 गेट खोले गए हैं। वहीं पानी का बहाव बढ़ने से कुछ गेटों के ऊपर से भी पानी निकलता नजर आ रहा है।जलस्तर को नियंत्रित करने और पानी का लेवल सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर बरगी बांध के कुछ और गेट खोले जा सकते हैं।बरगी बांध के गेटों से निकलता पानी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं बांध के आसपास लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बरगी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button