Jabalpur news:32 वर्षों से विराजमान ‘जबलपुर के राजकुमार’ की अनोखी विदाई

स्थापना स्थल पर ही कुंड बनाकर किया गणपति बप्पा का विसर्जन

जबलपुर। गढ़ा स्थित गौतम जी की मढ़िया में नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा 32 वर्षों से विराजमान किए जा रहे ‘जबलपुर के राजकुमार’ गणपति बप्पा को इस वर्ष भी नम आंखों से विदाई दी गई। समिति की अनोखी परंपरा के तहत जिस स्थान पर भगवान गणेश की स्थापना की जाती है, वहीं कुंड बनाकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। हर वर्ष इसी तरह विसर्जन करने वाली समिति के सदस्यों कार्तिक ठाकुर, सचिन बाजपेई, रिक्की ठाकुर, मोहित ठाकुर, छोटू और सेंकी ठाकुर सहित श्रद्धालुओं ने भावुक माहौल में बप्पा को विदा किया। इस वर्ष गणेशोत्सव के दौरान बरगी डैम हादसे पर आधारित झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें मां-बेटे के अटूट रिश्ते और हादसे की मार्मिक तस्वीर को दर्शाया गया था। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया और नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button