Azamgarh news :सेवा संकल्प अभियान के तहत आजमगढ़ मंडलीय पोल्ट्री कॉनक्लेव निवेश 29 सितंबर को होगा आयोजित 

सेवा संकल्प अभियान के तहत आजमगढ़ मंडलीय पोल्ट्री कॉनक्लेव निवेश 29 सितंबर को होगा आयोजित 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉनक्लेव/कुक्कुट निवेश सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 29 सितंबर 2026 को आजमगढ़ मंडल में भी मंडलायुक्त सभागार में मंडल स्तरीय पोल्ट्री कांक्लेव/ कुक्कुट निवेश सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आजमगढ़ मंडल में पोल्ट्री क्षेत्र के विकास, आधुनिक पोल्ट्री प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पोल्ट्री फार्मर्स और उद्यमियों की समस्या पर चर्चा करना है। कॉन्क्लेव में पोल्ट्री किसानों एवं उद्यमियों को बैंक ऋण, वित्तीय सहायता, कुक्कुट विकास नीति 2022, वैज्ञानिक पोल्ट्री प्रबंधन तथा उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सफल पोल्ट्री उद्यमियों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का उदघाट्न श्री विवेक (आईएएस) मंडल आयुक्त आजमगढ़ महोदय द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र प्रसाद निदेशक प्रशासन एवं विकास लखनऊ उत्तर प्रदेश, डॉ अनिल कुमार अपर निदेशक ग्रेड 1 कुक्कुट विकास मुख्यालय लखनऊ, डॉ अश्विनी तिवारी संयुक्त निदेशक पोल्ट्री लखनऊ एवं डॉ बृजेश कुमार त्रिपाठी उप निदेशक पोल्ट्री लखनऊ भाग लेंगे। यह कार्यक्रम डॉ के पी सिंह अपर निदेशक ग्रेड 2 आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ के निर्देशन में किया जायेगा तथा इस कार्यक्रम में आजमगढ़ मंडल के समस्त मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button