Jabalpur news:मालवीय चौक पर संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदर्शन, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
जबलपुर। चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के निर्णयों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने रविवार को मालवीय चौक पर प्रदर्शन किया। समिति के रामरतन यादव ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा चुनाव प्रक्रिया में अनियमित तरीके से निर्णय लिए जा रहे हैं और फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ सरकारों के गठन में भी चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और इन निर्णयों की समीक्षा कर उन्हें रद्द किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान समिति ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। प्रदर्शन के बाद संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों को सदन की सहमति के बाद ही लागू करने की मांग की गई।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



