Jabalpur news:गड़ाफाटक में तलवारें लहराकर हमला, घर के बाहर बैठे लोगों पर टूट पड़े हमलावर-कई घायल

Jabalpur News: Sword attack in Gada Phatak, attackers attacked people sitting outside their homes – many injured

स्लग: गड़ाफाटक में तलवारें लहराकर हमला, घर के बाहर बैठे लोगों पर टूट पड़े हमलावर-कई घायल

 

एंकर जबलपुर के गड़ाफाटक मेन रोड स्थित श्री साईं गणेश उत्सव समिति के पास पुराना विवाद उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब आरोप है कि 15 से 20 लोग तलवारों से लैस होकर पहुंचे और घर के बाहर बैठे लोगों पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले राजा रसगुल्ला वाली गली में कपिल सोनकर, राहुल सोनकर और उनके साथियों का मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद और मारपीट हुई थी, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा था।

 

आरोप है कि इसी विवाद के बाद तरुण सोनकर और कपिल सोनकर समेत कई लोग हथियारों के साथ पहुंचे और अहरवार परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

हमले में विपिन अहीरवार,दीपक अहिरवार,इमारती अहिरवार और अमितः अहिरवार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही लार्डगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले में शामिल लोगों की पहचान और घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button