जबलपुर: हनुमानताल में ऑटोमेटिक हथियार से फायरिंग, एक की मौत, मुख्य आरोपी राजा सोनकर गिरफ्तार – एएसपी आयुष जाखड़ ने किया खुलासा

Jabalpur: Firing with automatic weapon in Hanumantal, one dead, main accused Raja Sonkar arrested - ASP Ayush Jakhar revealed

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दिनदहाड़े हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मर्डर के मुख्य आरोपी *राजा सोनकर* को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में *एडिशनल एसपी डॉ. आयुष जाखड़* ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर करीब 2:30 बजे राजा सोनकर के घर पर बंदूक चलने की सूचना मिली थी। मौके पर दो लोगों को गोली लगी थी। इसमें *करण* नाम के युवक की मौत हो गई थी, जबकि *अंकित* के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था।शुरुआत में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और घायल अंकित ने पहले प्रिंस सोनकर द्वारा गोली चलाने की बात कही थी, जो राजा सोनकर का बेटा है। लेकिन सघन पूछताछ में साफ हुआ कि गोली राजा सोनकर ने ही *ऑटोमेटिक हथियार से बर्स्ट फायर* करके चलाई थी। मौके से पुलिस को कई खोखे भी बरामद हुए हैं।

हथियार मालवा-निमाड़ से लाया गया था

पूछताछ में सामने आया है कि यह खतरनाक हथियार मालवा-निमाड़ एरिया से लाया गया था। आरोपी का कहना है कि गैंगवार के चलते उसने आत्मरक्षा के लिए हथियार रखा था, लेकिन पुलिस इसे कोई जस्टिफिकेशन नहीं मान रही। पुलिस को शक है कि उसके पास और भी अवैध हथियार हो सकते हैं।एएसपी ने बताया कि राजा सोनकर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, उसका नाम पहले NDPS केस में भी आ चुका है और वह हथियारों की अवैध तस्करी भी करता था।पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर हथियार के सोर्स और उसके संरक्षण देने वाले लोगों की भी जांच कर रही है। साथ ही जिन्होंने सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button