Jabalpur news: थाना परिसर में सर्प फन फैलाए फुफकार
Jabalpur News: Snake hisses with its hood spread in the police station premises

Jabalpur news,
थाना मदन महल परिसर में शिव मंदिर के पास बैठा था पांच फीट लंबा कोबरा नाग। मदन महल थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर की सीढ़ी के पास सांयकाल 07 बजे एक काला सर्प फन फैलाए फुफकार रहा था। जिसे देखकर वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया आरक्षक मुन्ना लाल चौधरी की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है। तथा उमस के कारण बेचैन हो कर ठंडे स्थान पर छिप गया था। कोबरा बेहद गुस्सैल और घातक जहरीला होता है। यद्यपि बिना छेड़छाड़ के ये नुक्सान नहीं पहुंचाता है। लेकिन यदि सर्प दंश हो जाता है तो तुरंत सरकारी अस्पताल में मैडिकल उपचार प्राप्त करना चाहिए। झाड़ फूंक अथवा जड़ी बूटी इसका उपचार नहीं है।
बाइट गजेंद्र दुबे
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



