Azamgarh news :कूटरचित दस्तावेज एवं तथ्यों को छिपाकर दो-दो पासपोर्ट बनवाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कूटरचित दस्तावेज एवं तथ्यों को छिपाकर दो-दो पासपोर्ट बनवाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेंहनगर एवं थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा पासपोर्ट बनवाने में कूटरचित दस्तावेजों के प्रयोग एवं तथ्यों को छिपाने से सम्बन्धित अभियोगों में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना मेंहनगर- पासपोर्ट संबंधी जांच में पाया गया कि अभियुक्त मोहम्मद आसिफ पुत्र अफजाल अहमद उर्फ मोहम्मद अफजल, निवासी वार्ड नं0 10 हरिवंश नगर, कस्बा मेंहनगर, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष द्वारा पूर्व में जारी पासपोर्ट के तथ्यों को छिपाते हुए जन्मतिथि, पिता का नाम एवं पता में भिन्न विवरण दर्शाकर पुनः पासपोर्ट बनवाया गया। प्रकरण में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 335/2026 धारा 318(4), 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम 1967 पंजीकृत है। अभियुक्त को दिनांक 29.09.2026 को लखराव पोखरा के पास से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 अक्षय प्रताप सिंह एवं का0 वीरेन्द्र यादव शामिल रहे।
थाना कन्धरापुर अभियुक्त खुन्नू पुत्र पुरसोत्तम, निवासी ग्राम व पोस्ट गौरी नरायनपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 52 वर्ष द्वारा पूर्व में जारी पासपोर्ट में अंकित जन्मतिथि से भिन्न जन्मतिथि दर्शाकर पुनः फ्रेश कैटेगरी में पासपोर्ट बनवाने हेतु कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग किया गया। प्रकरण में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 235/2026 धारा 419/420/467/468/471 भादवि एवं धारा 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम 1967 पंजीकृत है। अभियुक्त को दिनांक 29.09.2026 को मोतीगंज बाजार से करीब 150 मीटर आगे नरायनपुर जाने वाले मार्ग से समय करीब 10.28 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 लाल सिंह, का0 अफजल अन्सारी, का0 अमित जायसवाल एवं का0 विजय यादव शामिल रहे।



