Azamgarh news :निर्माणाधीन मकान से बिजली वायरिंग का तार चोरी करने वाले 02 आरोपियों को सिधारी पुलिस ने 4.860 किलोग्राम जले कॉपर वायर के साथ किया गिरफ्तार

निर्माणाधीन मकान से बिजली वायरिंग का तार चोरी करने वाले 02 आरोपियों को सिधारी पुलिस ने 4.860 किलोग्राम जले कॉपर वायर के साथ किया गिरफ्तार

आज़मगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना सिधारी पर राजेन्द्र प्रसाद पुत्र पुदई राम, निवासी ग्राम बसदुआ, थाना मछलीशहर, जनपद जौनपुर द्वारा तहरीर दी गई कि ग्राम गेलवारा स्थित उनके निर्माणाधीन मकान में दिनांक 11.09.2026 से बिजली वायरिंग का कार्य कराया जा रहा था। दिनांक 28.09.2026 को निर्माणाधीन मकान पर पहुंचने पर बिजली वायरिंग का तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किया जाना पाया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 398/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।

दिनांक 29.09.2026 को उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रोशन पुत्र स्व0 प्रभुनाथ, निवासी जाफरपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष एवं अमित कुमार उर्फ डिम्पल पुत्र सुबाष, निवासी जाफरपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष को गेलवारा अण्डरपास के पास से समय करीब 13.25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से करीब 4.860 किलोग्राम जला हुआ कॉपर का तार बरामद हुआ। अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button