Azamgarh news :आजमगढ़ के विजय की हरियाणा में काम के दौरान हुई मृत्यु, किसान नेता राजीव यादव ने पचास लाख रुपए मुआवजे की किया मांग 

आजमगढ़ के विजय की हरियाणा में काम के दौरान हुई मृत्यु, किसान नेता राजीव यादव ने पचास लाख रुपए मुआवजे की किया मांग 

रोशन लाल पत्रकार बिलरियागंज आजमगढ़

आजमगढ़, पूर्वांचल के लोग दूसरे प्रदेशों में जाकर मजदूरी करते हैं पर मृत्यु या दुर्घटना पर सरकार कोई जिम्मेदारी-जवाबदेही नहीं समझती

निजामाबाद, आजमगढ़ 29 सितंबर 2026। निजामाबाद के बड़ागांव निवासी विजय प्रताप यादव की हरियाणा में करंट लगने से मौत पर किसान नेता राजीव यादव ने शोक व्यक्त करते हुए पचास लाख रुपए मुआवजे की मांग की है।

सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने सवाल उठाया कि माइग्रेशन कमीशन, कामगार आयोग, पूर्वांचल विकास निधि और पूर्वांचल विकास आयोग कहां है। प्रदेश में रोजगार होता तो क्यों लोग घर-परिवार छोड़कर दूसरे प्रदेशों में काम की तलाश में जाते। प्रवासी मजदूर मेहनत-मजदूरी कर पैसा लाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को समृद्ध करते हैं पर मृत्य या दुर्घटना पर सरकार उनकी कोई जिम्मेदार नहीं लेती। इन मौतों के बाद कोई जवाबदेही नहीं तय होती।संचार माध्यमों के अनुसार बड़ागांव के जगमोहन यादव के बेटे विजय हरियाणा के बहादुरगढ़ सेक्टर-17 स्थित एशियन फुटवियर कंपनी में इलेक्ट्रिशियन थे। गुरुवार रात करीब 12:30 बजे काम करते हुए उन्हें करंट लगा। साथियों ने तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। शव का पोस्टमार्टम भी हुआ।

विजय परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। उनके पिता जगमोहन यादव की तबीयत खराब रहती है। परिवार में पत्नी, पांच साल का बेटा और एक छोटी बेटी है। उनकी मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button