आजमगढ़:ऑटो चालकों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर गिरा 24,800 थाना अध्यक्ष सुनील दुबे को सौंपा
Azamgarh: Auto drivers set an example of honesty, handing over Rs 24,800 found on the road to police station chief Sunil Dubey.
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में ऑटो चालकों ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश की है। चाँदपट्टी से हैदराबाद जाने वाले मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार की जेब से 24,800 रुपये गिर गए।बताया गया कि ऑटो चालक अरुण कुमार निवासी हैदराबाद और बृजेश कुमार निवासी अमानी अपने ऑटो में सवारी लेकर हैदराबाद की ओर जा रहे थे। फरीदपुर चालकपुर के पास उन्हें सड़क पर गिरे हुए रुपये मिले।दोनों ऑटो चालकों ने रुपये अपने पास रखने के बजाय तुरंत रौनापार थाना अध्यक्ष सुनील दुबे को सौंप दिए। थाना अध्यक्ष सुनील दुबे ने भी लोगों से अपील की है कि जिस व्यक्ति के रुपये गिरे हैं, वह अपनी पहचान और आवश्यक जानकारी के साथ रौनापार थाने पर संपर्क कर अपनी रकम प्राप्त कर सकता है



