Azamgarh news:स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के अनादर व पार्क पर अवैध कब्जे के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, 48 घंटे का अल्टीमेटम

Azamgarh news: ABVP protests against the disrespect of Swami Vivekananda's statue and illegal occupation of the park, 48-hour ultimatum

​आजमगढ़। सिविल लाइंस (दीवानी न्यायालय के पास) स्थित ऐतिहासिक स्वामी विवेकानंद पार्क में अवैध अतिक्रमण और महापुरुष की प्रतिमा के अनादर के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विभाग संयोजक गौरव प्रताप शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
​अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन की अनुपस्थिति से नाराज कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका गेट पर धरना दे दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे कर निर्धारण अधिकारी धर्मेंद्र सोनी और बाद में कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक गौरव प्रताप शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क युवाओं और छात्रों की राष्ट्रभक्ति का केंद्र है। एक निजी इज़ूसा डायमंड ज्वेलर्स प्रतिष्ठान ने अपने व्यावसायिक लाभ के लिए पार्क के भीतर नियमों को दरकिनार कर एक विशाल लोगो लगा दिया है। इस अवैध ढांचे के कारण स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पीछे छिप गई है, जो राष्ट्रनायक का घोर अनादर है। ​उन्होंने आगे आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा जनता के पैसों से निर्मित फव्वारे को संबंधित कंपनी ने मिट्टी से पाटकर नष्ट कर दिया है, जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष मामला है।ABVP ने जिला प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस अवैध ढांचे को तत्काल ध्वस्त नहीं किया गया, तो संगठन पूरे जनपद में चक्का जाम और व्यापक आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।प्रदर्शन के दौरान विभाग संगठन मंत्री सात्विक जी ने कहा कि राष्ट्रनायकों का अपमान और सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।​इस अवसर पर आलोक मिश्रा, आदित्य गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, सूर्यांश सोनकर सहित भारी संख्या में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व छात्र उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button