आजमगढ़:जर्जर बिजली तार की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका
Azamgarh: Young man dies after being hit by a dilapidated electric wire, family members stop last rites
नरसिंह पवई (आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र के दोस्तपुर (लहुरामपुर) गांव में मंगलवार को जर्जर विद्युत तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी ,बुधवार को शाम 4 बजे पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर । परिजन विजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने ,मृत युवक की पत्नी रागिनी को नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग करने लगे । सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनीष पाल पुलिस बल के साथ मृत परिजन के घर पहुँच गए । थानाध्यक्ष के आश्वासन पवई थाना के दोस्तपुर (लहुरामपुर) निवासी सुनील कुमार 30 वर्ष पुत्र राम उजागिर दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करता था। वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। बताया जा रहा है कि गांव स्थित धान के खेत में खंभे से विद्युत तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। इसी दौरान मंगलवार को सुनील उसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को गांव में तार गिरने की सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी। करीब 10 बजे लाइनमैन मौके पर पहुंचे तो युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद भी जर्जर तार मौके पर लटक रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र माहुल क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हालत में हैं। उनका आरोप है कि समय रहते तारों को नहीं बदला गया तो भविष्य में भी गंभीर हादसे हो सकते हैं। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वास्तविक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।सुनील की मौत से पत्नी रागिनी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पांच वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटा हैं।सूचना पर पवई थाना के थानाध्यक्ष मनीष पाल मौके पर पहुँच गए । भाई रमेश ने विजली के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है । परिजन मृत युवक की पत्नी रागिनी को नौकरी ,आर्थिक सहायता और विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं । मौके पर तहसील से एसडीएम ,तहसीलदार और विद्युत विभाग के अधिकारियों के न पहुँचने को लेकर ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त रहा । थानाध्यक्ष मनीष पाल के आश्वासन और समझाने बुझाने के शव का अंतिम संस्कार देर रात परिजनों के द्वारा किया गया ।



