Azamgarh News:सेवा संकल्प अभियान के तहत आजमगढ़ में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प

सेवा संकल्प अभियान के तहत आजमगढ़ में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प

 

पीआरडी स्वयंसेवकों एवं मंगल दल की भव्य रैली को सीडीओ एवं डीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

 

रैली के माध्यम से युवाओं ने दिया आत्मनिर्भरता, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश

 

आजमगढ़, 30 सितम्बर 2026//

 

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम के तहत जनपद आजमगढ़ में पीआरडी स्वयंसेवकों एवं मंगल दल के सदस्यों द्वारा भव्य एवं अनुशासित साइकिल एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत, अनुशासन, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

 

रैली का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल एवं जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। हरी झंडी मिलते ही बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक एवं मंगल दल के सदस्य उत्साह के साथ रैली में शामिल हुए। रैली में युवाओं की सहभागिता ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी संदेश दिया।

 

रैली में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को विशेष प्राथमिकता दी गई। बाइक से प्रतिभाग करने वाले सभी पीआरडी स्वयंसेवकों एवं मंगल दल के सदस्यों ने अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर प्रतिभाग किया। रैली विकास भवन से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विकास भवन परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के सुचारु संचालन एवं आमजन के आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट पर पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात पुलिस की तैनाती की गई।

 

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया। कार्यक्रम ने युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित किया।

रैली का संचालन डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट, प्रान्तीय रक्षक दल, सुल्तान सिंह द्वारा किया गया। रैली के समापन के उपरांत विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों, मंगल दल के सदस्यों एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की शपथ दिलाई गई। उन्होंने युवाओं से देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उमेश कुमार, अनीश कुमार मौर्य, रोहित कुमार यादव, अखिलेश्वर मौर्य, भारत शुभम साहू, विवेक रंजन यादव, शशिशेखर राय, आस्था सिंह, कनिष्ठ सहायक रणधीर कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, पीआरडी स्वयंसेवक एवं मंगल दल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button