Azamgarh News:बरहता गौशाला पहुंचीं एसडीएम नेहा मिश्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
बरहता गौशाला पहुंचीं एसडीएम नेहा मिश्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
आजमगढ़ बुधवार को लालगंज एसडीएम नेहा मिश्रा ने तरवां ब्लॉक क्षेत्र स्थित बरहता गौशाला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, पानी की व्यवस्था, हरा चारा-भूसा, साफ-सफाई, जल निकासी, पहुंच मार्ग और केयरटेकरों की उपस्थिति का जायजा लिया। गौवंश के रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर Dy. CVO एवं उनकी टीम, संयुक्त BDO, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और गौशाला के केयरटेकर मौजूद रहे।
एसडीएम ने कहा कि गौशालाओं में गौवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी और बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



