आजमगढ़:साइकिल से गिरकर ईंट भट्ठा मजदूर की मौत

Azamgarh: Brick kiln worker dies after falling from bicycle

नरसिंह पवई, आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में साइकिल से गिरने के बाद एक ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के रांची जिले के खुटी थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव का रहने वाला बताया गया है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रोहित कुमार अपनी पत्नी फुलमनि टूटी के साथ अमरपट्टी मितूपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। 30 सितंबर 2026 को रोहित घरेलू सामान खरीदने के लिए साइकिल से सुरहरपुर बाजार, अंबेडकर नगर गया था। सामान खरीदकर वापस भट्ठे की ओर लौटते समय वह बलईपुर गांव के पास अचानक साइकिल से सड़क पर गिर गया।गिरने से रोहित के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रोहित शराब पीने का आदी था। उसने यह भी बताया कि उसे अपने पति के पिता और उनके वर्तमान निवास स्थान की जानकारी नहीं है।पुलिस ने मामले को इत्तेफाकिया मृत्यु के रूप में जीडी में दर्ज किया है। उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने के बाद उपनिरीक्षक लाल बहादुर बिंद, कांस्टेबल कार्तिक शुक्ला और कांस्टेबल देवेश शुक्ला को पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button