Azamgarh news:राजस्व संहिता की धारा 116 के मामले में एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Azamgarh news: SDM conducted a site inspection in the case under Section 116 of the Revenue Code.

आजमगढ़ तहसील लालगंज के ग्राम पंचायत खूंभादेवरी में उ0प्र0 राजस्व संहिता की धारा 116 के तहत दर्ज एक मामले में लालगंज एसडीएम नेहा मिश्रा ने आज स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों पक्ष तथा राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम नेहा मिश्रा ने मौके पर भूमि की पैमाइश व वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों को सुना।एसडीएम ने राजस्व टीम को निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व विवादों में स्थलीय निरीक्षण से वास्तविक स्थिति स्पष्ट होती है और न्यायसंगत निर्णय लेने में आसानी होती है।इस दौरान कानूनगो, लेखपाल सहित ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button