Azamgarh News:परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की पहल से 03 दम्पतियों के पारिवारिक विवादों का कराया गया समाधान*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
दिनांक–01.10.2026, जनपद–आजमगढ़*
*🔹 परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की पहल से 03 दम्पतियों के पारिवारिक विवादों का कराया गया समाधान*
*🔹 दहेज उत्पीड़न एवं पति द्वारा उपेक्षा से संबंधित प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कराया गया समझौता*
*🔹 नई किरण परियोजना का उद्देश्य बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना एवं पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान करना*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 01.10.2026 को थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान कुल 04 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया। सभी 04 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए आपसी संवाद, समझाइश एवं मध्यस्थता के माध्यम से पारिवारिक विवादों के समाधान का प्रयास किया गया, जिसके फलस्वरूप 03 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य सफलतापूर्वक समझौता कराया गया।
इन प्रकरणों में 02 मामलों में पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने तथा 01 मामले में पति द्वारा अन्य महिला के संपर्क में रहने के कारण पत्नी से बातचीत न करने एवं खाना-खर्चा न देने संबंधी पारिवारिक विवाद सामने आया था।
*समझौता किए गए प्रकरण*
1. रिंका पुत्री हरखू राम ग्राम–कोटिला, थाना–रानी की सराय, जनपद–आजमगढ़।
2. आँचल पत्नी विरेन्द्र ग्राम–बनकट, थाना–तहबरपुर, जनपद–आजमगढ़।
3. प्रिया पुत्री धर्मू ग्राम–मेढ़ी, थाना–तहबरपुर, जनपद–आजमगढ़।
नई किरण परियोजना का उद्देश्य पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों के बीच संवाद एवं आपसी समझ स्थापित कर परिवार को टूटने से बचाने का प्रयास करना है। परियोजना के माध्यम से पारिवारिक विवादों का यथासंभव आपसी सहमति से समाधान कर परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित पारिवारिक विवादों के कार्यभार को भी कम करने में सहायता मिलती है।
इस कार्यवाही के दौरान उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह एवं आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
कुल समझौते – 03
प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण, पुलिस कार्यालय, जनपद आजमगढ़