आजमगढ़:तपती रही जमीन और धधकता रहा आसमान ऐसे में मेजवां की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान सम्मान

Azamgarh: The ground continued to heat up and the sky continued to blaze, in such a situation, the daughters of Mejwaan increased the honor of the district.

 श्रेया यादव और अंशिका पाल ने जीता रजत पदक,

 

रिपोर्टर:कहकशाँ परवीन

लाहीडीह/फूलपुर/आजमगढ़,1 अक्टूबर ,फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवां स्थित कैफी आजमी स्पोर्ट्स अकादमी की बालिका खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में अकादमी की श्रेया यादव और अंशिका पाल ने रजत पदक हासिल कर अकादमी और जिले का नाम रोशन किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली में 23 से 26 सितंबर तक चार दिवसीय 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेजवां स्थित कैफी आजमी स्पोर्ट्स अकादमी की बालिका अंडर-14 वर्ग की खिलाड़ियों श्रेया यादव और अंशिका पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए।दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और कोच नीरज गौड़ का कुशल मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।

 

खिलाड़ियों की सफलता पर कैफी आजमी स्पोर्ट्स अकादमी वेलफेयर सोसाइटी के डिप्टी मैनेजर मनोज प्रजापति ने दोनों खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि अन्य बालिकाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।श्रेया यादव और अंशिका पाल की इस सफलता से मेजवां स्थित अकादमी के साथ ही पूरे जिले में खुशी का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से यह साबित किया है कि उचित प्रशिक्षण, मेहनत और लगन के दम पर बेटियां खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button