आजमगढ़:रक्तदान से बढ़कर कोई मानव सेवा नहीं : दीपक पाठक

Azamgarh: There is no greater service to humanity than blood donation: Deepak Pathak

आजमगढ़। समर्पण सेवा संगठन की ओर से गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को मंडलीय जिला चिकित्सालय (सदर), आजमगढ़ स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान किया।रक्तदाताओं ने कहा कि उनके शरीर का रक्त किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा सकता है। संकट की घड़ी में एक यूनिट रक्त किसी परिवार के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की।समर्पण सेवा संगठन के संस्थापक दीपक पाठक (माइकल) ने कहा कि समाजसेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका वास्तविक प्रभाव जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। रक्तदान मानव सेवा का ऐसा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है।शिविर में अभय पाण्डेय, निखिल चतुर्वेदी, हिमांशु पाण्डेय, अभिषेक, गौरव, प्रदीप, राहुल, अरुण, अतुल, रवि, अनुराग सहित संगठन के कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button