Azamgarh News:भाजपा ओबीसी मोर्चा में अजितेश जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया संयोजक बनने पर ठेकमा में जश्न का माहौल

भाजपा ओबीसी मोर्चा में अजितेश जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया संयोजक बनने पर ठेकमा में जश्न का माहौल

ठेकमा आजमगढ़,

राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच (RSM) के तेजतर्रार राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल को उत्तर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है वहीं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनः नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति की खबर आते ही पूरे पूर्वांचल सहित जायसवाल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

यह नियुक्ति न केवल अजितेश जायसवाल के वर्षों की कड़ी मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और समाज सेवा का प्रतिफल है, बल्कि जायसवाल समाज के लिए गौरव और सम्मान का क्षण भी है।

 

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के पूर्वांचल प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष अर्पित जायसवाल, जायसवाल युवा समाज शाहगंज के संरक्षक, ठेकमा जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजेश जायसवाल की तरफ से व विवेक जायसवाल ठेकमा सहित समस्त जायसवाल समाज ठेकमा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अजितेश जायसवाल जैसे अनुभवी और ऊर्जावान नेतृत्व से भाजपा ओबीसी मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

 

समाज के लोगों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अजितेश जायसवाल अपनी नई भूमिका में मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button