आजमगढ़:मंजूषा नदी में डूबे युवक का शव दो किलोमीटर दूर मिला, गांव में मचा कोहराम
Azamgarh: The body of a youth who drowned in the Manjusha river was found two kilometers away, causing chaos in the village.
आजमगढ़। अहिरौला थाना क्षेत्र के सजनी ग्राम सभा में मंजूषा नदी में डूबे युवक का शव शनिवार को करीब दो किलोमीटर दूर शमशाबाद गांव के समीप बरामद हुआ। युवक का शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सजनी गांव के चार बच्चे मंजूषा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब छह घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।शनिवार को शमशाबाद गांव के समीप कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें नदी में युवक का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव अहिरौला थाना प्रभारी को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के घर पहुंचाया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक का शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।



