जबलपुर:अश्विनी पॉलीक्लीनिक में इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल सील
Jabalpur: 19-year-old youth dies during treatment at Ashwini Polyclinic, hospital sealed

जबलपुर:बैलखाड़ू के बेलखाड़ू स्थित अश्विनी पॉलीक्लीनिक में इलाज के दौरान 19 वर्षीय अभिषेक चौधरी (पिता जगदीश चौधरी) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पेट दर्द की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे युवक को रात में कुछ इंजेक्शन और दवाइयां दी गईं, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और सुबह के समय उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची। जांच के दौरान अस्पताल में एक्सपायर हो चुकी दवाइयां, बोतलें और गर्भपात से जुड़े उपकरण बरामद हुए हैं। साथ ही अस्पताल संचालक के पास किसी भी प्रकार का वैध रजिस्ट्रेशन या बीएमएस (BMS) की डिग्री नहीं पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर पंचनामा बनाते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट गोपेंद्र सिंह थाना प्रभारी
बाइट नवीन कोठारी सीएमएचओ
बाइट परिजन
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



