Azamgarh News:पुरानी रंजिश में युवक के गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पुरानी रंजिश में युवक के गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर युवक के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में रौनापार पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार इटैली गांव निवासी दौलत पाण्डेय ने 1 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनका भाई सौरभ पाण्डेय खेत की ओर गोबर फेंकने जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए आरोपियों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर कस दिया गया। इसके बाद लाठी-डंडे और लोहे की सब्बल से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर रौनापार थाने में मु0अ0सं0 259/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसी क्रम में रविवार को उपनिरीक्षक चन्द्रदेव यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर चन्द्रसेन पटेल पुत्र रामाश्रय पटेल (28 वर्ष) निवासी इटैली को उसके घर से सुबह करीब 9:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रौनापार थाने में वर्ष 2019 का भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रदेव यादव, कांस्टेबल मन्टू यादव और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button