Azamgarh News:कृषि की तकनीकी जानकारी प्राप्त करने 110 कृषकों का दल पंतनगर हुआ रवाना*

*कृषि की तकनीकी जानकारी प्राप्त करने 110 कृषकों का दल पंतनगर हुआ रवाना*

आजमगढ़ 04 अक्टूबर 2026//

कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत राज्य के बाहर कृषकों का भ्रमण/प्रशिक्षण दल गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उद्धमसिंह नगर उत्तराखण्ड तथा सीमैप नगला उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड बीज विकास निगम हल्दी भेजा गया।

उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण दल में जनपद के 40 महिला कृषको सहित कुल 110 प्रगतिशील कृषकों, पशुपालकों, मत्स्य एवं बकरी पालकों तथा अन्य कृषि संवर्गीय उद्यमियों को सम्मिलित किया गया है, जिससे वे उन्नत तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर अपनी आय में गुणोत्तर वृद्धि कर सकें तथा अपने सम्पर्क में आने वाले कृषकों एवं उद्यमियों को भी उन्नत तकनीकी का हस्तानान्तरण कर सकें। भ्रमण/प्रशिक्षण दल के कृषक/पशुपालक दिनांक-04 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न संस्थानों पर भ्रमण करते हुए ज्ञान प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर सदानन्द चौधरी उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ एवं राजेश सिंह एवं राम निवास सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ, डा0 सी0एल0शर्मा प्रभारी उप परियोजना निदेशक (आत्मा) आजमगढ़ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button