Azamgarh News:I4C के नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के तहत साइबर अपराध से बचाव के लिए पूर्वांचल पी0जी0 कालेज में जनजागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए

*दिनांक 05.10.2026*

*थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़*

 

I4C के नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह (NCSAM) के तहत साइबर अपराध से बचाव के लिए पूर्वांचल पी0जी0 कालेज में जनजागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए

 

*डिजिटल अरेस्ट, फर्जी प्रोफाइल, निवेश ठगी, फिशिंग लिंक, सेक्सटॉर्शन एवं ऑनलाइन लोन स्कैम सहित विभिन्न साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक*

 

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन, *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर जागरूकता पंकज श्रीवास्तव* के मार्गदर्शन एवं *क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी* के नेतृत्व में आज दिनांक 05.10.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा पूर्वांचल पी0जी0 कालेज (BCA, MCA), रानी की सराय, आजमगढ़ में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

 

अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसामान्य को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फर्जी पुलिस अधिकारी, CBI अधिकारी अथवा साइबर पुलिस अधिकारी बनकर धनराशि की मांग करने, फर्जी मोबाइल एप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराकर ठगी करने, गिफ्ट/लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर अजनबी व्यक्तियों से दोस्ती, म्यूल अकाउंट एवं फर्जी मोबाइल नंबर के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा *लाउडहेलर एवं पम्पलेट वितरण* के माध्यम से भी साइबर अपराधों से बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार किया गया।

 

*साइबर जागरूकता के दौरान प्रमुख विषय*

• Instagram Fraud एवं Fake Profiles

• Giveaway Scams एवं Impersonation

• Investment Scams एवं Phishing Links

• WhatsApp Hacking, OLX एवं KYC आधारित ठगी

• फर्जी मोबाइल एप एवं Online Loan Scam

• Honey Trapping एवं Sextortion

• ATM एवं सोशल मीडिया से संबंधित साइबर ठगी

• निवेश एवं Gaming Apps के माध्यम से धोखाधड़ी

• Matrimonial Websites के माध्यम से शादी का झांसा देकर ठगी

• अन्य ऑनलाइन एवं कंप्यूटर आधारित साइबर अपराध

 

*सेक्सटॉर्शन एवं न्यूड कॉल ब्लैकमेलिंग के संबंध में विशेष सावधानी*

साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक आदि पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर प्राप्त कर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील सामग्री दिखाकर उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली जाती है तथा बाद में ब्लैकमेल करते हुए धनराशि की मांग की जाती है।

 

*जनसामान्य को सलाह दी गई कि—*

• अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।

• अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव न करें।

• संदिग्ध वीडियो कॉल आने पर किसी भी प्रकार की निजी अथवा संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

• किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान एप डाउनलोड न करें।

• साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल *1930* पर कॉल करें अथवा *[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पर शिकायत दर्ज करें।

 

*साइबर हेल्पलाइन एवं पोर्टल की दी गई जानकारी*

साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* एवं *[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराने से ठगी की धनराशि को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

 

*उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी*

1. उ0नि0 शिवकुमार उपाध्याय, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़

2. का0 सभाजीत मौर्य, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़

3. का0 विशाल यादव, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़

4. का0 संजय कुमार, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़

5. म0का0 संज्ञा, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़

6. म0का0 प्रियंका गौड, थाना साइबर क्राइम, आजमगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button