Azamgarh News:जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ*

आजमगढ़, 05 अक्टूबर, 2026।

भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सफल, सुचारू एवं समयबद्ध संचालन के लिए जनपद आजमगढ़ में चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी‌रविंद्र कुमार द्वारा चिल्ड्रेन हायर सेकेण्डरी स्कूल, हरबंशपुर, आजमगढ़ में किया गया।

उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके सफल क्रियान्वयन में फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्ण मनोयोग, गंभीरता एवं अनुशासन के साथ प्रतिभाग करने तथा जनगणना कार्य से संबंधित प्रक्रियाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी भली-भांति प्राप्त करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण के उपरांत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। अतः प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक विषय को पूरी तरह समझना, व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करना तथा अपनी शंकाओं का समाधान करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो और जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

जनपद आजमगढ़ में कुल 164 फील्ड ट्रेनर्स को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न बैचों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रक्रियाओं, मोबाइल एप्लीकेशन, जनगणना की गणना प्रक्रिया, प्रपत्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने सभी फील्ड ट्रेनर्स को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार समय से प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह सहित जनगणना कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी , मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षणार्थी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button