Azamgarh News:सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में PRD जवानों द्वारा हरिऔध कलाकेन्द्र से नरौली तक भव्य बाइक रैली एवं सेवा संकल्प कलश यात्रा संपन्न* 

07 अक्टूबर, 2026

“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में PRD जवानों द्वारा हरिऔध कलाकेन्द्र से नरौली तक भव्य बाइक रैली एवं सेवा संकल्प कलश यात्रा संपन्न*

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में संचालित प्रदेशव्यापी “सेवा संकल्प अभियान” (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत आज जिला प्रशासन के मार्गदर्शन तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में प्रान्तीय रक्षक दल के जवानों द्वारा हरिऔध कलाकेन्द्र से नरौली तक एक अनुशासित व भव्य बाइक रैली तथा सेवा संकल्प कलश यात्रा का सफल आयोजन किया गया।

बाइक रैली का शुभारंभ प्रातः हरिऔध कलाकेन्द्र, आजमगढ़ के प्रांगण से सुल्तान सिंह जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प’ का मुख्य बैनर लेकर जवानों ने बड़े उत्साह के साथ रैली का आगाज किया।

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का संदेश देते हुए सभी पी.आर.डी. जवान अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर और पूर्ण गणवेश (यूनिफॉर्म) में बाइक पर अनुशासित पंक्तिबद्ध होकर आगे बढ़े। हरिऔध कलाकेन्द्र से प्रारंभ होकर यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से गुजरती हुई नरौली पहुँचकर संपन्न हुई। इस दौरान जवानों ने आम नागरिकों को सुरक्षा, स्वच्छता और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया।

नरौली पर रैली के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं पी.आर.डी. जवानों को “आत्मनिर्भर भारत की शपथ” दिलाई गई। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने जवानों के अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं और जवानों की सक्रिय सहभागिता ही देश एवं प्रदेश को सशक्त बनाने का आधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button