Azamgarh News:देशी शराब की दुकान पर जाली नोट देकर शराब खरीदने के मामले में थाना रौनापार पुलिस की कार्रवाई, जाली नोट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*• देशी शराब की दुकान पर जाली नोट देकर शराब खरीदने के मामले में थाना रौनापार पुलिस की कार्रवाई, जाली नोट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-*
दिनांक 06.10.2026 को वादी उदयभान यादव पुत्र स्व0 तिलक यादव, निवासी सहदेवगंज, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, सेल्समैन देशी शराब की दुकान द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दी गयी कि रामअशीष यादव उर्फ बग्गड़ द्वारा अपने साथी पंकज राय उर्फ विनय कुमार राय को 100-100 रुपये के दो जाली नोट देकर गांगेपुर मठिया स्थित देशी शराब की दुकान से शराब खरीदने के लिए भेजा गया था। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 285/2026 धारा 179/180 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार पुलिस द्वारा दिनांक 07.10.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त पंकज राय उर्फ विनय कुमार राय पुत्र सुबाष राय, निवासी जोकहरा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पहाड़पुर गोड़ौली इंटरलॉकिंग के पास से समय करीब 06:17 बजे गिरफ्तार किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 285/2026 धारा 179/180 बीएनएस, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 74/2017 धारा 498ए/323/506 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट, थाना रौनापार।
2. मु0अ0सं0 123/2017 धारा 308/323 भादवि, थाना रौनापार।
3. मु0अ0सं0 285/2026 धारा 179/180 बीएनएस, थाना रौनापार।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
पंकज राय उर्फ विनय कुमार राय पुत्र सुबाष राय, निवासी जोकहरा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष।
बरामदगी-
100 रुपये का 01 अदद जाली नोट।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 रमेश कुमार, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
2. व0उ0नि0 रामअनुज शुक्ला, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
3. का0 रविशंकर चौरसिया, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।



