Jabalpur news:शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर महिला से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Jabalpur News: Man arrested for duping woman of Rs 2 crore 27 lakh by luring her with promises of huge profits in stock market

जबलपुर – शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक महिला से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी के मामले में जबलपुर साइबर सेल ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला को निवेश पर 5 प्रतिशत से लेकर 500 प्रतिशत तक रिटर्न देने का झांसा दिया था। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच एक महिला को भारी पड़ गया। ठगों ने निवेश की रकम पर 5 से 500 प्रतिशत तक रिटर्न देने का झांसा देकर महिला से करीब 2 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की,जिसमें ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो रहा है। सीएसपी अंजुल अयान मिश्रा ने बताया जांच के दौरान साइबर सेल ने महाराष्ट्र के अकोला निवासी केतन भोईते और नासिक निवासी यश देसाई को गिरफ्तार किया है। इन दो गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में अब तक कुल 13 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क से जुड़ी अन्य कड़ियों का पता लगाने में जुटी है। साइबर पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलीग्राम यूजर्स से संपर्क कर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खाताधारकों से बैंक पासबुक और एटीएम लेकर इन खातों के जरिए रकम का लेन-देन किया जाता था। ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर निकालने का तरीका अपनाया जाता था, जिससे पैसों के लेन-देन की कड़ियों का पता लगाना मुश्किल हो सके। फिलहाल साइबर सेल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ठगी की रकम किन-किन बैंक खातों में ट्रांसफर की गई और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही ठगी के नेटवर्क से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर की गई इस करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस की पूछताछ के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और रकम के लेन-देन को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है….

 

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button