जबलपुर:स्वामित्व योजना के विरोध में कलेक्टर कार्यालय में पटवारियों का धरना

10 पटवारियों के निलंबन पर भड़का आक्रोश, कलमबंद हड़ताल की चेतावनी

जबलपुर। स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों के निष्पादन में पटवारियों की व्यक्तिगत पहचान, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ओटीपी के उपयोग तथा रजिस्ट्री में नाम-फोटो प्रदर्शित होने के विरोध में गुरुवार को जबलपुर कलेक्टर कार्यालय में जिलेभर के पटवारी धरने पर बैठ गए। जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुक्ता चौकसे ने आरोप लगाया कि अपनी पहचान सार्वजनिक किए जाने की आपत्ति को लेकर करीब 20 दिन पहले कार्य बहिष्कार किया गया था, लेकिन समाधान के बजाय शासन ने पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि देवास में चार पटवारियों की सेवा समाप्ति और जबलपुर में 10 पटवारियों के निलंबन की कार्रवाई की गई है। पटवारियों की मांग है कि उन्हें स्वामित्व योजना में निष्पादक/विक्रेता की भूमिका से हटाया जाए और प्रदेशभर में की गई निलंबन व बर्खास्तगी की कार्रवाई तत्काल वापस ली जाए। पटवारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो ऑनलाइन कार्य बंद करने के बाद कलमबंद हड़ताल की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी ने पटवारियों से ज्ञापन लेकर उनकी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से जांच कराने का आश्वासन दिया है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button