मऊ:नवरात्रि-दशहरा पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

कोपागंज में खाद्य प्रतिष्ठानों से दूध, खोया, घी, मिल्क पाउडर और कुट्टू के आटे के नमूने लिए गए

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:मऊ।कोपागंज। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कोपागंजनगर में छापेमारी की। जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मंजूषा सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, 60 लीटर दूध और 90 किलोग्राम मिल्क क्रीम को नियमानुसार मौके पर नष्ट कराया गया। लोगों ने इस कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए बड़े पैमाने पर घोसी , अमिला आदि जगहों पर मानक के विपरीत मिश्रित मिठाई बना कर ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

टीम ने छापेमारी के दौरान एक खाद्य प्रतिष्ठान से स्किम्ड मिल्क, दूध, खोया, मिल्क पाउडर, देसी घी और मिल्क क्रीम के नमूने लिए गए। इस दौरान 60 लीटर दूध, जिसकी अनुमानित कीमत 2,400 रुपये, तथा 90 किलोग्राम मिल्क क्रीम, जिसकी अनुमानित कीमत 27,000 रुपये बताई गई, को नियमानुसार नष्ट कराया गया।

इसी क्रम में मैसर्स अतुल एजेंसी की दुकान से कुट्टू के आटे और सिंघाड़े के आटे के नमूने भी संग्रहित किए गए। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मंजूषा सिंह ने दुकानदारों को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट से बचने और गुणवत्ता के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राणा, अजीत कुमार त्रिपाठी, सरिता स्वामीनाथ, विजय प्रकाश, ओम प्रकाश यादव सहित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मऊ के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button