आजमगढ़:उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

Azamgarh: Unknown youth dies after being hit by Utsarg Express

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव के पास रविवार की भोर में उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जीआरपी थाना प्रभारी तरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से करीब 28 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button