आजमगढ़:बीएलओ महिला से ₹81,000 ठगी साईबर सेल कराया वापस
Azamgarh: Cyber cell gets ₹81,000 duped from BLO woman, money returned
आजमगढ। निर्वाचन आयोग का अधिकारी बनकर साइबर ठग ने महिला बीएलओ को ऑनलाइन मीटिंग के नाम पर भेजा संदिग्ध लिंक, स्क्रीन शेयर कराकर यूपीआई के से की ₹81,000 की गई थी ठगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में साइबर सेल आजमगढ़ द्वारा कार्रवाई करते हुए महिला बीएलओ की साइबर ठगी में गई ₹81,000/- की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई।पीड़िता सुमन राजभर पत्नी विजय शंकर, निवासी ग्राम मसोना, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, वर्तमान में बीएलओ के पद पर कार्यरत हैं। निर्वाचन संबंधी कार्य के दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को निर्वाचन आयोग का वरिष्ठ अधिकारी बताकर ऑनलाइन मीटिंग के बहाने उनके व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध लिंक भेजा। लिंक खोलने के बाद पीड़िता का स्क्रीन शेयर कराकर पेटीएम वॉलेट के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिसके बाद उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से ₹81,000 कर साइबर ठगी कर ली गई।साइबर सेल ठगी का होने पर पीड़िता ने साइबर सेल आजमगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पेमेंट गेटवे/बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की धनराशि होल्ड/फ्रीज कराई। इसके उपरांत आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराकर पीड़िता की संपूर्ण धनराशि ₹81,000/- उनके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर सेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम, प्रभारी साइबर सेल, आजमगढ़।
मु0आ0 ओमप्रकाश जायसवाल, साइबर सेल, आजमगढ़। आ0 अमित कुमार सरोज, साइबर सेल, आजमगढ़।
आ0 जयप्रकाश प्रजापति, साइबर सेल, आजमगढ़।
जनपदवासियों एवं सरकारी कर्मचारियों से अपील है कि अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए संदिग्ध लिंक न खोलें और किसी के कहने पर मोबाइल का स्क्रीन शेयर न करें। सरकारी अधिकारी के नाम पर आने वाली संदिग्ध कॉल से सतर्क रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.inपर शिकायत दर्ज कराएं।



