वोट चोरों को संरक्षण सीजेआई सूर्यकांत ने दिया, उनकी भी हो जांच- शाहनवाज़ आलम

साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 268 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता

रिपोर्ट:रोशन लाल

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2026. सुप्रीम कोर्ट का एक हिस्सा आरएसएस और कॉर्पोरेट के एजेंट के बतौर काम करता है. यही हिस्सा वोट चोरी को प्रश्रय देकर भाजपा की सरकारें बनवाता है. इसलिए वोट चोरी के ख़िलाफ़ यह जनउभार सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचेगा। ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 268 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महाचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देश संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहा है. आज हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है कि वो इस निर्णायक संघर्ष में कल दिल्ली पहुँचे।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आरएसएस के दबाव में असंवैधानिक एसआईआर को होने दिया जिसके कारण बिहार और बंगाल में भाजपा की सरकारें बनीं. इसी तरह तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ नें महाराष्ट्र में भाजपा की अवैध सरकार को चलने दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति आरएसएस और कॉरपोरेट की पसंद के आधार पर हो रही है. यही जज सरकार की अवैध कार्यवाइयों को वैधता देने का काम करते हैं और बदले में रिटायरमेंट के बाद सरकारी और कॉर्पोरेट में पद पाते हैं. इसलिए वोट चोरी के ख़िलाफ़ आंदोलन की आंच न्यायपालिका तक पहुँचनी स्वाभाविक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button