एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह के 15 वर्षीय भतीजे का निधन, तहसील सभागार में आयोजित हुई शोक सभा
SDM Ghosi Ashok Kumar Singh's 15-year-old nephew passes away, condolence meeting held in Tehsil auditorium
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:घोसी।मऊ। घोसी के एसडीएम अशोक कुमार सिंह के 15 वर्षीय भतीजे यश का दिल्ली के संजय गांधी अस्पताल में निधन हो गया है। यश पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। विशेष रूप से यह दुखद स्थिति है कि अपने पिता के इकलौते पुत्र यश और उनके पिता (जिन्हें लकवा था) दोनों का इलाज उसी अस्पताल में एक साथ चल रहा था। इस अपूर्व क्षति पर घोसी तहसील के सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा की अध्यक्षता एसडीएम न्यायिक सत्य प्रकाश और तहसीलदार अनीश सिंह ने संयुक्त रूप से की।इस दौरान राजस्व विभाग, तहसील प्रशासन और अधिवक्ता संघ के कई प्रमुख लोग शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उपस्थित रहे।
शोक सभा में पेशकार आशुतोष, अली रजा, संतोष, लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, सुधाकर प्रसाद,आशीष वर्मा, कानूनगो मतीन खां, विनय कुमार, विनोद कुमार, विनीत राजभर ,विवेक सिंह, राम आशीष सिंह, गौरव राय, सतीश तिवारी, सौरभ राय, सुनील कुमार, तथा अधिवक्ता जनार्दन यादव, सुतीक्ष्ण मिश्रा, नदीम अख्तर, रामप्रवेश यादव, महेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह, सतीश कुमार पांडे, उमाशंकर उपाध्याय और ब्रह्मदेव उपाध्याय, पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, बन्ने खान, पंकज यादव, संतोष समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोककुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।



