Mau news:पुलिस की घोसी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे पर कार्रवाई, 18 कूची बरामद; दुकानदार गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी।मऊ। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम मानिकपुर असना गांव में एक दुकान पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 18 कूची चाइनीज मांझा बरामद करते हुए दुकानदार शाहिद हसन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के साथ प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घोसी नगर में कई स्थानों पर चेकिंग किया।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने मानिकपुर असना स्थित दुकान पर कार्रवाई के तहत उक्त दुकान से 18 कुंची के साथ गिरफ्तार किया।आरोपी की पहचान शाहिद हसन पुत्र अली अनवर निवासी मानिकपुर असना थाना घोसी जनपद मऊ के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस को एक सफेद प्लास्टिक के बोरे में रखी चाइनीज मांझे की 18 कूची मिलीं। बरामद मांझे में काले रंग की एक, नेवी ब्लू की एक, हल्के भूरे रंग की दो, खाकी की एक, गुलाबी रंग की दो, हरे रंग की एक, स्लेटी की एक, नारंगी रंग की तीन, लाल रंग की एक, धानी रंग की तीन, पर्पल की एक और मिलिट्री रंग की एक कूची शामिल है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और 125 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 5/15 के तहत घोसी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

लोगों और पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है मांझा:

चाइनीज मांझे से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के घायल होने का खतरा रहता है। इसकी चपेट में आने से कई व्यक्ति,पक्षी भी गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। ऐसे में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button